IPL से पहले ऑस्ट्रेलियंस से दोस्ती वाले बयान पर विराट का यू-टर्न
टीम इंडिया और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली ने धर्मशाला टेस्ट के बाद दिए अपने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स से दोस्ती वाले बयान पर यूटर्न लेते हुए कहा कि ये महज़ कुछ खिलाड़ियों पर लागू है. अगले हफ्ते से शुरू होने वाले आईपीएल से पहले विराट कोहली ने कुछ खिलाड़ियों को छोड़ बाकी ऑस्ट्रेलियंस से रिश्ते को जस का तस बताया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद कहा था कि ‘इस पूरी सीरीज के दौरान मैं विरोधियों के लिए सबसे बड़ा दुश्मन था, मुझे उन्होंने अलग से निशाना भी बनाया.’ इसके बाद एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने विराट कोहली से जब पूछा कि क्या स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी उनके अच्छे दोस्त हैं. इसके जवाब में विराट ने कहा था कि, ‘नहीं, अब ऐसा नहीं है. मैं पहले ऐसा सोचता था लेकिन अब ये पूरी तरह से बदल गया है. कड़ी सीरीज़ को देखते हुए मैंने कहा था कि सीरीज़ में ऐसा चलता है लेकिन मैं गलत साबित हुआ.’
ConversionConversion EmoticonEmoticon