पूर्व रेसिंग चैम्पियन अश्विन सुंदर की दुर्घटना में मौत

पूर्व रेसिंग चैम्पियन अश्विन सुंदर की दुर्घटना में मौत


पूर्व रेसिंग चैम्पियन अश्विन सुंदर की दुर्घटना में मौत

पूर्व राष्ट्रीय रेसिंग चैम्पियन अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदिता की आज यहां एमआरसी नगर में सड़क हादसे में मौत हो गई.
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस कार में ये दोनों जा रहे थे उसमें सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद आग लग गई अैर सुंदर और उनकी पत्नी की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई.
जलती हुई कार का ‘लाइव स्ट्रीम’ फेसबुक पर भी दिखाया गया जो सोशल मीडिया पर तुंरत वायरल हो गया.
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार है.
दमकल सेवा के कर्मचारी भी माइलापोर से घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन आग को बुझाने में लगभग आधे घंटे का समय लगा.
एएफसीआई प्रमुख अकबर इब्राहिम और भारत के पूर्व एफवन ड्राइवर करूण चंडोक ने फेसबुक पर लिखे संदेश में शोक जताया है.
सुंदर ने कार रेसिंग और दुपहिया वर्ग में कई बार राष्ट्रीय खिताब जीते. उनकी पत्नी निवेदिता चेन्नई के एक निजी अस्पताल में डाक्टर थी.
Previous
Next Post »