होली पर रखें बालों का कुछ यूं ख्याल
होली का त्योहार बिल्कुल करीब है. इस बसंती त्योहार में लोग अपने कपड़ों, बालों, त्वचा और रंगरूप की परवाह किए बिना रंगों से रंग जाना पसंद करते हैं. लेकिन इन सबसे बालों को काफी नुकसान हो सकता है, ऐसे में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है. इसके लिए फेमस हेयर स्टाइलिश जावेद हबीब ने इसके लिए कुछ सुझाव दिए हैं.
- होली खेलने से 15 मिनट पहले आप अपने बालों पर तेल से मालिश कर लें. नारियल, जैतून, सरसों या किसी भी अन्य तेल का चयन कर सकते हैं. यह ध्यान रखें कि तेल गर्म न हो क्योंकि इससे आपके बालों को नुकसान हो सकता है.
- होली खेलने के दौरान बालों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए. खुले बाल ज्यादा रंग सोखते हैं, जिससे सिर पर रंगों का ज्यादा जमाव होता है.
- होली खेलने के दौरान बालों को टोपी या स्कार्फ से पूरी तरह ढक लेना चाहिए.
- होली खेलते समय टोपी के नीचे प्लास्टिक शॉवर कैप पहनने से बालों की सुरक्षा दोगुनी हो जाती है.
- सूखे रंगों से होली खेलने के बाद बालों को अच्छी तरह ब्रश कर लें. ब्रश करने मात्र से ही सिर पर जमे रंगों को हटाने में काफी मदद मिलती है. लेकिन अगर आपने गीले रंगों का प्रयोग किया है तो पहले सादे पानी से बालों को अच्छी तरह धो डालिए. उसके बाद शैम्पू लगाने के बाद फिर बालों को में साफ पानी से धोएं.
- अगर बालों पर जमे रंगों को जल्दी निकालने की चाहत में शैम्पू को बालों पर बार-बार मत रगड़िए, क्योंकि बालों पर जमा रंग साफ होने में कुछ समय लग सकता है. होली के रंगों को बालों से हटाने के लिए बेबी शैम्पू या नैचुरल शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- होली के रंगों से सने बालों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए, इससे आपके बाल खराब हो सकते हैं. गर्म पानी बालों को
- ड्राई बना देता है. होली में बाल धोने के बाद उसे ब्लो-ड्राई न करें, बल्कि साधारण तरीके से सूखने दें.
- होली के बाद बालों को स्पा ट्रीटमेंट दे सकते हैं और होली के दो सप्ताह बाद तक बालों को कलर न करें.
ConversionConversion EmoticonEmoticon