इंडियन वेल्स क्वार्टर फाइनल में पूर्व जोड़ीदार से हारीं सानिया
भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सानिया-बारबरा का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है और साथ ही इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।
टूर्नामेंट में मंगलवार देर रात खेले गए इस मैच में ताइवान की चान युंग जान और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिगिस की जोड़ी ने सानिया और उनकी जोड़ीदार चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी।
सानिया-बारबरा की जोड़ी ने इटली की सारा इरानी और पोलैंड की एलिसिया रोसोल्सका की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
ConversionConversion EmoticonEmoticon