स्टीव स्मिथ ने अजिंक्य रहाणे और भारतीय टीम को की बीयर की पेशकश
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ भारत आईपीएल के अपने साथी अंजिक्य रहाणे और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे और उन्होंने उन्हें बीयर की पेशकश की. दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में काफी कड़वाहट भी भरी रही.
भारत ने इसे 2-1 से जीता. स्मिथ ने अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख पाने के लिये माफी भी मांगी और मैच के बाद उन्होंने भारत के कार्यवाहक कप्तान रहाणे से संक्षिप्त बातचीत भी की. राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान स्मिथ ने एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा, ‘‘मैंने (रहाणे से) कहा कि अगले सप्ताह मिलते हैं. वह आईपीएल की मेरी टीम में है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उससे कहा कि क्या हम सीरीज के आखिर में उनके साथ ड्रिंक करने के लिये आ जाएं. उसने कहा वह उनसे बात करेगा. अंजिक्य के साथ हमारे अच्छे रिश्ते हैं. वह मेरी आईपीएल टीम में है और अगले सप्ताह मैं उसके साथ रहूंगा. ’’
ConversionConversion EmoticonEmoticon