'धाकड़ गर्ल' साक्षी मलिक ने लगाया हरियाणा सरकार पर ईनामी राशी नहीं देने का आरोप
बीते साल रियो ओलंपिक में देश का नाम रौशन कर कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक ने हरियाणा की खट्टर सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाते हुए इनाम का रकम ना मिलने का आरोप लगाया है.
साक्षी ने अपने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए ट्वीट कर पूछा ‘मैडल का वादा मैंने पूरा किया, इनाम का वादा कब पूरा करेगी सरकार.’
मैडल का वादा मैंने पूरा किया,
हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी ?(1/2)
#Media_Announcements #Haryana_Government@cmohry@VijayGoelBJP
Announcements made by Haryana Government after my OLYMPIC MEDAL win were for MEDIA ONLY ?.(2/2)@cmohry@anilvijminister @VijayGoelBJP
आपको बता दें कि ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतकर लाने के बाद हरियाणा सरकार ने साक्षी मलिक के लिए ढाई करोड़ का इनाम देने का एलान किया था. लेकिन साक्षी के मुताबिक इसे पूरा नहीं किया गया.
हालांकि हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने साक्षी के आरोपों को पूरी तरह सिरे से नकारते हुए गलत बताया और कहा, ‘ढाई करोड़ रुपये का चेक पहले ही दिया जा चुका है, साक्षी मलिक को नौकरी देने के लिए यूनिर्विसिटी में अलग भी पोस्ट बनाई गई है.’

ConversionConversion EmoticonEmoticon