लियोनेल मेसी पर लगा चार अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध
बार्सिलोना के स्टार लियोनेल मेसी को सहायक रेफरी को अपशब्द कहने के लिये फीफा ने चार अंतरराष्ट्रीय मैचों से प्रतिबंधित कर दिया है. वह अर्जेंटीना के लिये अब विश्व कप क्वालीफायर के चार मैच नहीं खेल पाएंगे.
मेसी को पिछले गुरूवार को चिली के खिलाफ के विश्व कप क्वालीफायर के दौरान सहायक रेफरी के अपमानजनक शब्द कहने का दोषी पाया गया. यह मैच मेसी के पेनल्टी पर किये गये गोल से अर्जेंटीना ने 1-0 से जीता था.
मेसी अब दक्षिण अफ्रीकी क्वालीफाईंग में बोलिविया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे. इसके बाद वह अपने देश के अगले तीन मैचों से भी निलंबित रहेंगे. इस स्टार स्ट्राइकर पर 10,000 स्विस फ्रैंक (10,170 डालर) का जुर्माना भी किया गया है. फीफा ने कहा, ‘‘यह फैसला फीफा अनुशासन समिति के इसी तरह के मामलों में पिछले निर्णयों की तर्ज पर किया गया. ’’
ConversionConversion EmoticonEmoticon