'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' को रवीना टंडन ने किया प्रमोट, कहा- खूबसूरत लग रहीं कियारा

बॉलीवुड के ओरीजिनल गीत 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' में अपने बेहतरीन डांस से धूम मचाने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन ने गीत के नए संस्करण में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की है. (Photos: Manav Mangalani)

यह गीत 1990 के दशक के मशहूर गीतों में से एक है.

गीत का नया संस्करण आगामी फिल्म 'मशीन' के लिए फिल्माया गया है, जबकि फिल्म 'मोहरा' का ओरिजिनल गीत रवीना पर फिल्माया गया था.

रवीना कल इस गाने को प्रमोट करने कियारा के साथ पहुंची और कहा, 'यह उचित समय है कि किसी ने रीमेक बनाया है. मैं बहुत खुश हूं कि कियारा जैसी प्यारी और खूबसूरत लड़की ने इस गीत पर डांस किया है. वह बहुत युवा और मासूम हैं. कियारा बहुत सुंदर और मासूम दिख रही हैं, साथ ही वह इस गीत में बेहद दिलकश नजर आ रही हैं.'

इस संबंध में कियारा ने कहा, 'बिल्कुल, मैं मैम (रवीना) की जगह नहीं ले सकती, लेकिन मैं सबसे पहले उन्हें यह गाना दिखाकर खुश हूं. मैं उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहती हूं क्योंकि वह ओरिजिनल 'मस्त-मस्त' अभिनेत्री हैं.'

रवीना से पहली बार मिलीं कियारा ने उन्हें रीमेक का पहला कट भी दिखाया.

फिल्म 'मशीन' सारा (कियारा आडवाणी) और रंश (अब्बास बर्मावाला के बेटे मुस्तफा) की कहानी है जो रहस्यमय परिस्थितियों में मिलते हैं और गहराती दोस्ती के साथ दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, हालांकि दोनों के जीवन में नया मोड़ आने के साथ बदलाव आता है.

अब्बास-मस्तान निर्देशित और जयंतीलाल गडा निर्मित फिल्म 'मशीन' 17 मार्च को रिलीज हो रही है. नीचे देखिए इस गाने का टीजर
ConversionConversion EmoticonEmoticon