पीएसएल का फाइनल मुकाबला नहीं खेलेंगे अफरीदी
पाकिस्तान के दिग्गज विस्फोटक खिलाड़ी शाहिद अफरीदी रविवार को गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. पेशावर जालमी के कप्तान अफरीदी ने शनिवार को बताया कि उनकी उंगली में चोट है, जिसके कारण वह फाइनल नहीं खेल सकेंगे. फाइनल में अफरीदी की पेशावर जालमी का मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स से है.
शुक्रवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में कराची किंग्स के खिलाफ तीसरे प्लेऑफ मुकाबले के दौरान कैरेबियाई बल्लेबाज कीरन पोलार्ड के तेज शॉट पर कैच लेने के प्रयास में अफरीदी की उंगली जख्मी हो गई थी. उन्हें चोटिल उंगली के उपचार के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा.
पेशावर यह मैच 24 रनों से जीतने में सफल रहा था. अफरीदी को उंगली में टांके लगवाने पड़े और चिकित्सकों ने उन्हें 10 दिनों के आराम की सलाह दी है.
अफरीदी ने एक वीडियो साझा की है, जिसमें उन्होंने कहा है, “आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के बाद मेरे सामने अपने प्रशंसकों के लिए बेहतर प्रदर्शन कर पाना चुनौती थी. मैं उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था. उम्मीद करता हूं कि आप सभी ने पीएसएल में मेरे योगदान का लुत्फ उठाया होगा, क्योंकि मुझमें जो भी क्रिकेट बचा है वह आपके लिए ही है.”
उन्होंने कहा, “मैं पीएसएल का फाइनल लाहौर में खेलना चाहता था, लेकिन माफी के साथ बताना चाहता हूं कि मैं इसमें हिस्सा नहीं ले पाउंगा, क्योंकि चिकित्सकों ने मुझे 10 दिन आराम की सलाह दी है. मैं दिल से चाहता था कि मैं लाहौर में अपने प्रशंसकों के सामने खेलूं, लेकिन अफसोस है चोट के कारण मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा.”
ConversionConversion EmoticonEmoticon