एशियन चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी दीपा करमाकर, जानें क्यों?
भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने घुटने की सर्जरी कराई है जिसके कारण वह अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी. दीपा ने मुंबई में घुटने की सर्जरी कराई और वह 18 मई से थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी.
दीपा ने ट्विटर पर लिखा, ‘सभी को हैलो, एक अपडेट है. मैं हाल में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गई थी जिसके लिए सर्जरी कराई. रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है और मैं जल्द ही वापसी करूंगी.’ बीते समय में महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का उपचार करने वाले डॉक्टर अनंत जोशी की देखरेख में यह सर्जरी हुई.
दीपा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनी थी, जिससे वह सुखिर्यों में आई थीं। वह रियो ओलंपिक खेलों में अपनी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थी. ग्लास्गो 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर सुखिर्यों में आनी वाली दीपा ऐसा करने वाली पहली महिला जिमनास्ट बनी थी.
ConversionConversion EmoticonEmoticon