धोनी ने जड़ा आईपीएल सीजन-10 का सबसे लम्बा सिक्स
आईपीएल सीजन 10 में लगातार खराब फॉर्म से जुझ रहे महेंद्र सिंह धोनी आरसीबी के खिलाफ 28 रन बनाकर एक बार फिर लय में नजर आए. हालांकि धोनी की इस पारी में वो रंग नहीं दिखा जिसके लिए वे जाने जाते हैं, लेकिन अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने एक ऐसा छक्का जड़ा जिसे फैन्स देखते ही रह गए.
दरअसल मैच के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने आगे बढ़ कर मिड ऑन पर एक करारा शॉट जड़ा. धोनी ने इस शॉट में इतनी ताकत लगाई थी कि गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी. मैदान में मौजूद आरसीबी के खिलाड़ी और फैंस इस शॉट को देखते ही रह गए.
आईपीएल सीजन 10 में अबतक का ये सबसे लम्बा सिक्स माना जा रहा है. धोनी ने अपनी इस 28 रनों की पारी में 25 गेंदों का सामना किया और तीन चौके भी लगाए.
ConversionConversion EmoticonEmoticon