विकेट पर गेंद लगने का बाद भी आउट नहीं हुए पेट कमिंस
फिरोजशाह कोटला के मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को खेले गए मैच में केकेआर ने दिल्ली को 4 विकेट से हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन ही बना पाई.
मैच के दौरान दिल्ली की टीम के स्टार खिलाड़ी पेट कमिंस समेत मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी उस वक्त हैरान रह गए जब गेंद विकेट पर लगने के बावजूद वे आउट करार नहीं दिए गए. दरअसल मैच के 18वें ओवर के दौरान कुलटर नाइल की गेंद पर कमिंस ने छक्का लगाने का प्रयास किया, लेकिन वे चुक गए थे.
इसके बाद गेंद विकेट को छूती हुई विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा के दस्तानों में चली गई. टीवी रिप्ले और स्निको मीटर बात रही थी कि गेंद विकेट से लगी है, लेकिन विकेट पर रखे बेल्स नहीं गिरी और उसकी लाइट भी नहीं जली जिसकी वजह उन्हें आउट नहीं दिया गया.
ConversionConversion EmoticonEmoticon