रंग में लौटे रोहित समेत बल्लेबाज़ों ने दिलाई मुंबई को लगातार चौथी जीत
नितीश राणा (53) के अर्धशतक और कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 40) तथा केरन पोलार्ड (39) के बीच की शानदार साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के रोमांचक मैच में गुजरात लायंस को छह विकेट से हरा दिया. टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने मुंबई के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.
यह मुंबई टीम की लगातार चौथी जीत है, वहीं गुजरात को तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है. मुम्बई ने पांच मैच खेले हैं.
इस मैच में गुजरात के लिए ब्रेंडन मैक्लम (64) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, वहीं दिनेश कार्तिक (48) और ईशान किशन () ने अपनी 54 रनों की दमदार साझेदारी के दम पर टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 176 तक पहुंचाया था.
इस मैच में मुंबई के लिए मैक्लेघन ने दो विकेट लिए जबकि मलिंगा, हरभजन को एक-एक सफलता मिली.
मुंबई की पारी में दिल्ली के लिए एंड्रयू टाई ने दो, जबकि प्रवीण कुमार और मुनाफ पटेल ने एक-एक विकेट लिए.
ConversionConversion EmoticonEmoticon