विराट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हरभजन की बेटी हिनाया की प्यारी सी तस्वीर

विराट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हरभजन की बेटी हिनाया की प्यारी सी तस्वीर


विराट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हरभजन की बेटी हिनाया की प्यारी सी तस्वीर

बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली की टीम को आईपीएल 10 में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. विराट की टीम अपने खराब प्रदर्शन के कारण क्वालीफायर राउंड से भी बाहर हो चुकी है.
अपनी टीम के इस खराब प्रदर्शन के चलते विराट कोहली भले ही मैदान पर निराश दिखाई देते हैं. लेकिन आपको बता दें कि विराट अपने निजी जीवन में खुश रहने के लम्हे ढूंढ़ लेते हैं. विराट ने इंस्टाग्राम पर हरभजन की बेटी हिनाया के साथ एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है.
विराट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ”बेबी हिनाया दाढ़ी में कुछ खोज रही हैं. मैं तो इस बात से हैरान हूं कि कोई इतना सुंदर और क्यूट हो सकता हैं. हरभजन और गीता बसरा को क्या सौगात मिली है.”

आपको बता दें कि विराट कोहली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में विराट ने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक को भी चेंज करते हुए अनु्ष्का और अपनी तस्वीर लगाई थी.
Previous
Next Post »